आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड द्वारा बस स्टैंड में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
1 min read
:आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से आज आसनसोल में सिटी बस स्टैंड में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल के सहयोग से यहां पर परिवहन कर्मियों के दिल और अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों की जांच की गई इस मौके पर यहां दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग के तमाम बड़े अधिकारी और आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड के भी सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे यहां पर विभिन्न परिवहन कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें जरूरी सलाह प्रदान की गई












