आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का किया उद्घाटन
1 min read
:आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज जनसंघ के संस्थापकों में से एक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया आसनसोल जिला सांगठनिक अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य द्वारा इसका उद्घाटन किया गयाइस मौके पर यहां कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार और इस जिले के तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी वह नहीं चाहते थे कि देश में दो तरह के निशान और दो तरह के विधान हो एक निशान एक विधान का नारा बुलंद करते हुए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया था आज फिर से देश की एकता और अखंडता खतरे में है ऐसे में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को फिर से थामने की जरूरत है वही आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष में उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बंगाल और इस जिले में जिस तरह से भाजपा की जमीन मजबूत हो रही है 2026 के विधानसभा चुनाव में आसनसोल लोकसभा केंद्र की सभी सात सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे












