आसनसोल रेलवे जीआरपीएफ की तरफ से लोगों को उनके खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल किए गए वापस
1 min read
:रेलवे की तरफ से हारानो प्राप्ति नाम से एक परियोजना चलाई जा रही है इसके तहत रेलवे स्टेशन या ट्रेन में अगर किसी का मोबाइल खो जाता है या चोरी हो जाती है तो उसे ढूंढ कर उसके असली मालिकों को वापस किया जाता है आज आसनसोल रेलवे स्टेशन पर ऐसे 27 व्यक्तियों को उनके खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल वापस किए गए इस बारे में जीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे की तरफ से लगातार इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं जहां ट्रेनों में या रेलवे स्टेशन या अन्य जगहों पर अगर किसी का मोबाइल खो जाता है या चोरी हो जाती है तो उनको उनके मोबाइल वापस किए जाते हैं वही अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों ने जीआरपीएफ को धन्यवाद दिया












