डॉ निर्झर माझी के नेतृत्व में हुआ डॉक्टर्स डे का आयोजन
1 min read
आसनसोल :डॉक्टर्स डे के उपलक्ष पर आसनसोल के एसबी गोराई रोड इलाके में स्थित हिल व्यू नर्सिंग होम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया हिल व्यू नर्सिंग होम के कर्णधार डाक्टर निर्झर माजी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर डाक्टर विधान चंद्र राय को याद किया गया। इसके बाद यहां पर केक काटा गया डॉक्टर निर्झर माजी और अन्य चिकित्सकों ने मिलकर केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा किया इस मौके पर यहां डॉक्टर जीशान इलाही डॉक्टर नजर इमाम के अलावा अन्य चिकित्सक उपस्थित थे सभी ने डॉक्टर्स डे के महत्व पर जोर दिया और कहा की डॉक्टर सिर्फ एक पेशे से जुड़ा हुआ इंसान नहीं है वह समाज सेवा कर रहा है और इसीलिए डॉक्टर की इतनी इज्जत है उन्होंने कहा कि डॉक्टर बिधान चंद्र राय ने डॉक्टर के तौर पर जो आदर्श तय किया है उसके अनुसार सभी को अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना होगा












