भैंस को चराने आया एक व्यक्ति पानी में डूबा तलाश जारी
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में मां घाघर बुड़ी मंदिर के पास एक व्यक्ति अपनी भैंस चराने आया था लेकिन उनकी भैंस अचानक पानी में फंस गई भैंस को निकालने के लिए सुरेंद्र यादव नामक यह व्यक्ति जब पानी के पास आए तो किसी वजह से उनका पांव फिसल गया और वह भी पानी के अंदर गिर गए उन्होंने अपने आप को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह भी पानी के अंदर डूब गए घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गई और उन्होंने उन्हें बचाने की कोशिश शुरू कर दी समाचार लिखे जाने तक सुरेंद्र यादव का कोई पता नहीं चल पाया था












