लॉ कॉलेज की छात्रा के सामूहिक बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शनरत डॉक्टर सुकांतो मजूमदार के गिरफ्तारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
1 min read
बर्नपुर :कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में कॉलेज के अंदर ही एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांतो मजूमदार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था पुलिस ने डॉक्टर सुकांत मजुमदार सहित अन्य भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया इसके खिलाफ कल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हीरापुर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना था कि जिस तरह से आरजी कर की घटना हुई उसके बाद संदेश खाली मैं महिलाओं के साथ अत्याचार होता रहा और अब लॉ कॉलेज की छात्रा का कॉलेज परिसर के अंदर बलात्कार यह सब कुछ दिखाता है कि आज महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद बंगाल में महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं इसके खिलाफ जब डॉक्टर सुकांतो मजूमदार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तब उनको गिरफ्तार कर लिया गया इसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हीरापुर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने साफ कहा कि आज बंगाल में ऐसी हालत हो गई है कि कोई भी महिला कहीं भी सुरक्षित नहीं है












