पंचगछिया मैं जिला शासक के मौजुदगी में शुरू हुआ भगवान जगन्नाथ देव जी के प्रसाद का वितरण
1 min read
बाराबनी :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हाल ही में दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन किया गया था इसके बाद राज्य सरकार द्वारा यह घोषणा की गई थी कि प्रशासन द्वारा लोगों के घरों तक भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद पहुंचाया जाएगा। आज पंचगछिया ब्लॉक में यह अभियान शुरू हुआ यहां पर पश्चिम बर्दवान के जिला शासक एस पोन्नाबलम विशेष रूप से उपस्थित रहे और उनके निगरानी में यह कार्यक्रम शुरू हुआ जिला शासक ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से प्रसाद को राशन डीलरों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा आज से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई वही पंचगछिया ग्राम पंचायत के प्रधान मनोरंजन बनर्जी ने कहा कि राशन डीलर के माध्यम से आगामी 25 तारीख तक हर ब्लाक के लोगों तक भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद पहुंचाया जाएगा












