कुल्टी के शीतलपुर इलाके में पानी में डूबने से एक युवक की मौत इलाके में मातम
1 min read
आसनसोल : कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के शीतलपुर इलाके में दामोदर नदी पर शीतलपुर चार नंबर कोलियरी क्षेत्र के घाट पर नहाने के क्रम में एक युवक की डूब कर मौत हो गई यह घटना बुधवार शाम 5:00 बजे के आसपास घटी प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन युवक नदी में नहाने के लिए गए थे लेकिन नदी में पानी की धार बहुत तेज थी इसलिए तीनों डूबने लगे उनकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे और उन्होंने उन्हें बचाने की कोशिश की तीन में से दो युवकों को तो बचा लिया गया लेकिन जिमी मासी नामक एक युवक को बचाने में सफलता नहीं मिली काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से निकाला जा सके लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी शव को कुल्टी थाने के सांकतोड़िया चौकी के पुलिस के हाथों सौंप दिया गया। घटना से इलाके में मातम पसर गया।












