फोसबेकी की तरफ से सेन रेले रोड के दोनों किनारों लगाए जाएंगे पेड़ – सचिन राय
1 min read
रानीगंज :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से आज बांसड़ा में संगठन के कार्यालय में एक जरूरी बैठक हुई विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इस बैठक का आयोजन किया गया था इस बैठक में संगठन के अध्यक्ष सचिन राय सेक्रेटरी संदीप झुनझुनवाला चेयरमैन सुभाष अग्रवाला पास्ट प्रेसिडेंट राजेंद्र प्रसाद खेतान कोषाध्यक्ष राजेश दारुका सपन चौधरी अजय खेतान मनोज साहा सहित संगठन के अन्य सदस्य थे। इस बारे में फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि आज की बैठक विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित की गई थी इस बैठक में जो सबसे महत्वपूर्ण फैसला लिया गया वह यह कि इस संगठन की तरफ से सेन रेले रोड के दोनों तरफ पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है और एक जिम्मेदार वाणिज्यिक संगठन होने के नाते आज की बैठक बुलाई गई थी ताकि वाणिज्यिक जिम्मेदारियां के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जा सके। उन्होंने कहा कि जुलाई के महीने से ही यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा












