मेयर विधान उपाध्याय ने 26 नंबर वार्ड में किया एक फ्री प्राइमरी स्कूल में कंप्यूटर रूम का शिलान्यास पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 26 नंबर वार्ड अंतर्गत एके आजाद फ्री प्राइमरी स्कूल में आज मेयर विधान उपाध्याय ने कंप्यूटर रूम के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया इस मौके पर यहां डिप्टी मेयर वसीम उल हक के अलावा स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित है अब्दुल कलाम आजाद फ्री प्राइमरी स्कूल में कंप्यूटर रूम के निर्माण के लिए 1190957 रुपए की लागत आएगी मेयर विधान उपाध्याय ने आज इस कार्य का उद्घाटन किया इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा विकास को सबसे ज्यादा तवज्जो दी है उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए आसनसोल नगर निगम भी विकास कार्यों को तेज गति से कर रही है और खासकर शिक्षा के क्षेत्र में विकास को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है यही वजह है कि आज इस स्कूल में कंप्यूटर रूम के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए आसनसोल नगर निगम इसी तरह से विकास कार्यों को करता रहेगा। वहीं डिप्टी मेंयर वसीम उल हक ने भी कहा कि आसनसोल नगर निगम मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए हमेशा हर वार्ड में विकास कार्यों को करने की कोशिश कर रहा है उन्होंने कहा कि इस फ्री प्राइमरी स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा शुरू करने के बारे में सोचा गया और आज बड़ी खुशी की बात है कि कार्य का शिलान्यास हो रहा है। इसके साथ ही मेयर ने मख्खु मोहल्ला में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भी उद्घाटन किया इस कार्य के लिए तकरीबन 20 लाख रुपए की लागत आएगी












