आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के जुबली मोड़ से स्पेशल टास्क फोर्स ने वांछित अपराधी को धर दबोचा
1 min read
आसनसोल :गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के जुबली मोड इलाके से स्पेशल टास्क फोर्स ने महमूद फिरदौस नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया यह काफी दिनों से पुलिस की रडार में था लेकिन उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी नहीं मिल रही थी स्पेशल टास्क फोर्स को गुप्त जानकारी मिली उसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार करने के बाद फिरदौस को आसनसोल अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया फिलहाल उसे कोलकाता ले जाया गया है जहां स्पेशल टास्क फोर्स ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है तलाशी के दौरान उसके पास से 9 एमएम 7 एमएम और देसी पिस्टल बरामद हुए इसके अलावा कई कारतूस भी बरामद किया गया पुलिस अब इस बात की जांच में जुट गई है कि इन हथियारों को किस लिए जमा किया गया था और इस सब के पीछे और कौन लोग शामिल हैं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर फिरदौस का पश्चिम बंगाल में किन व्यक्तियों या समूह के साथ संबंध है स्पेशल टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि महमुद फिरदौस उर्फ लड्डू एक मोस्ट वांटेड अपराधी है तलाशी के दौरान उसके पास से जो हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं वह यह दिखाते हैं कि वह किसी संगीन अपराध को अंजाम देने की फिराक में था। स्पेशल टास्क फोर्स इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा महमुद फिरदौस के गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है राज्य पुलिस जांच की प्रगति पर नजर रखे हुए हैं समझा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती है












