डा भीमराव अंबेडकर क्लब और पासवान कमिटि की तरफ से हरेराम सिंह को किया गया सम्मानित
1 min read
जामुड़िया :जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत नींघा डॉ भीमराव अंबेडकर क्लब और पासवान कमेटी द्वारा विधायक हरेराम सिंह को तृणमूल कांग्रेस के जिला चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर रविवार शाम को एमपीआई स्कूल में एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान,सचिब नवल पासवान,
संयोजक राजकुमार दास ने जिला चेयरमैन तथा विधायक हरेराम सिंह को शाल ओढ़ाकर,बैज लगाकर और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए विधायक हरेराम सिंह ने नींघा को मिनी भारत बताया और कहा कि यहां सब भाषा भाषी लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनको इस जगह से बहुत लगाव है इस जगह पर विकास का काम हो रहा है आशा करते हैं कि अगले विधानसभा में मुझे इस जगह से आशीर्वाद जरूर मिलेगा क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चौतरफा विकास कर रही है जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रही है।
क्लब के संयोजक राजकुमार दास ने कहा जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह को जिला चेयरमैन बनने की खुशी में नींघा डॉ भीमराव अंबेडकर क्लब और पासवान कमेटी की तरफ से उनको सम्मानित किया गया। उन्होंने हरे राम सिंह को अभिभावक बताया जो हर समय स्थानीय लोगों के साथ रहे हैं कभी भी कोई काम पड़ता है तो हम लोगों का साथ देते हैं।
इस मौके पर पार्षद उषा पासवान क्लब के अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान सचिब नवल पासवान कोषाध्यक्ष सुरेंद्र दुसाध संयोजक राजकुमार दास उपाध्यक्ष भोला पासवान उपाध्यक्ष रामप्रवेश पासवान वरिष्ठ सदस्य राजाराम पासवान सकलदेव पासवान दिवाकर पासवान सुरेश पासवान उपेंद्र पासवान डॉ मनोज पासवान रंजीत पासवान बलम पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे












