shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न शहरों में अवैध अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय ने लिखा मेयर और जिला शासक को पत्र

1 min read

आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से संगठन के अध्यक्ष सचिन राय द्वारा पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम तथा आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को पत्र लिखा गया है इस पत्र के जरिए उन्होंने आसनसोल रानीगंज कुल्टी जमुरिया बराकर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अपनी चिंता जताई है पत्र में संगठन की तरफ से लिखा गया है कि इन क्षेत्रों में जिस तरह से फुटपाथ पर अवैध तरीके से दुकानें लगाई जा रही है उससे राहगीरों को मजबूरी में व्यस्त सड़कों पर चलना पड़ रहा है जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से न सिर्फ दुर्घटनाओं की आशंका पैदा होती है बल्कि शहर की गति भी कुंठीत होती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम वर्धमान जिला पश्चिम बंगाल का एक बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है यहां पर कई औद्योगिक क्षेत्र हैं आसनसोल रानीगंज बराकर जमुरिया कुल्टी आदि क्षेत्रों में बड़े-बड़े बाजार भी हैं खासकर आसनसोल और रानीगंज में बाहर से भी व्यापारी बाजार करने आते हैं लेकिन जिस तरह से अवैध अतिक्रमण की वजह से इन शहरों की गति धीमी पड़ती जा रही है उससे व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है उन्होंने जिला शासक और मेयर दोनों से अनुरोध किया कि नगर वासियों की सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए अवैध अतिक्रमण पर कड़े कदम उठाए जाएं और जो वेंडर फुटपाथ पर बैठकर अपना व्यापार करते हैं उनके लिए अलग से एक क्षेत्र बना दिया जाए ताकि वह अपना व्यापार कर सके और शहर वासियों को भी कोई असुविधा न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page