आसनसोल नगर निगम की तरफ से काजी नज़रुल इस्लाम की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
1 min read
आसनसोल :विद्रोही कवि काजी नज़रुल इस्लाम की जयंती के उपलक्ष पर आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से आश्रम मोड इलाके में स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे इसके अलावा समाज की और भी विशिष्ट लोग यहां मौजूद थे सभी नेताजी नज़रुल इस्लाम को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि काजी नज़रुल इस्लाम बंगाल ही नहीं पूरे देश का गौरव हैं ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ उन्होंने जिस तरह की कविताएं लिखी थी उसने कई महान क्रांतिकारियों को प्रेरित किया जिन्होंने अंग्रेजों की नींव हिला दी। चाहे रवींद्रनाथ टैगोर हों या शरत चंद्र चट्टोपाध्याय हर साहित्यकार काजी नज़रुल इस्लाम का प्रशंसक था और सब ने यह भविष्यवाणी की थी सलाम का साहित्य कालजयी होगा












