shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सिख स्टूडेंट एक्सीलेंस अवार्ड 2024-25 के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून

1 min read

आसनसोल :रविवार को गोविंद नगर खालसा सिख संगत गुरुद्वारा परिसर में सिख वेलफेयर सोसाइटी आसनसोल और आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 14 जुलाई को रविंद्र भवन, आसनसोल में होने वाले सिख स्टूडेंट एक्सीलेंस अवार्ड 2024 और 2025 के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करना था।

सिख वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रंजीत सिंह दोल और प्रधान हरजीत सिंह बग्गा ने जानकारी दी कि इस बार दो वर्षों—2024 और 2025—के अवार्ड एक साथ प्रदान किए जाएंगे। अवार्ड शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता निम्नलिखित होगी:

बंगाल बोर्ड: 60% अंक
सीबीएसई बोर्ड: 80% अंक
स्नातक एवं स्नातकोत्तर: 60% अंक
दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, खेल जगत या अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिख विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र संस्था के व्हाट्सएप नंबर या संबंधित सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।

आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह और कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह मक्कड़ ने सभी सिख संगठनों और समाज के सदस्यों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर इस कार्यक्रम में भाग लें और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करें। बेबे नानकी अवार्ड, कौम दे हीरे, लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड सिंग इस किंग अवार्ड के अलावा और भी कई सिख सख्शियतो को सन्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम में धर्म प्रचार कमेटी जमशेदपुर की ओर से सिख मार्शल आर्ट, गुरुओं की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री, और नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाने की योजना भी है।

बैठक में प्रमुख रूप से जगदीश सिंह, सुरजीत सिंह मक्कड़, तरसेम सिंह, रणजीत सिंह दोल, हरजीत सिंह बग्गा, अजीत सिंह, सोहन सिंह, सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह, संतोष सिंह, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह, जसपाल सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page