आसनसोल नगर निगम के 10 नंबर वार्ड में छठ घाट के निर्माण कार्य कार्य का उद्घाटन
1 min read
जमुड़िया :आसनसोल नगर निगम के 10 नंबर वार्ड के मिशिरबांध छठ घाट के निर्माण कार्य का आज उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी युवा टीएमसी नेता और विधायक प्रतिनिधि प्रेमपाल सिंह 10 नंबर वार्ड की पार्षद उषा पासवान पार्षद प्रतिनिधि भोला पासवान के अलावा अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे प्रेमपाल सिंह उषा पासवान सुब्रत अधिकारी ने मिलकर विधिवत पूजा अर्चना की और नारियल फोड़कर घाट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेमपाल सिंह ने कहा कि वर्ष से यहां पर छठ घाट निर्माण की बात कही जा रही थी लेकिन कुछ वजहों से यहां पर यह निर्माण कार्य संभव नहीं हो पा रहा था यहां पर लंबे समय से छठ पूजा होती आ रही है इस वजह से यहां पर छठ घाट का निर्माण बहुत जरूरी था। यह बहुत खुशी की बात है कि यहां पर आखिरकार छठ घाट निर्माण का कार्य शुरू हो रहा है उन्होंने कहा कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी और जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह और मेयर विधान उपाध्याय को धन्यवाद दिया












