shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में शहर को जाम मुक्त करने पर दिया गया जोर

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज इस महीने की बोर्ड मीटिंग हुई इस बोर्ड मीटिंग में मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक एमएमआईसी बोरो चेयरमैन पार्षद आदि उपस्थित थे इस बैठक में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को लेकर के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बोर्ड मीटिंग में जो सबसे महत्वपूर्ण विषय था वह था हटन रोड को जाम मुक्त करना। उन्होंने कहा कि एक नाले का निर्माण किया जा रहा है जो हटन रोड इलाके से पानी को पूरी तरह से बहाकर जीटी रोड तक ले आएगा ताकि बाजार में जल जमाव न हो लेकिन इसके लिए हटन रोड में रास्ते के किनारे जो अवैध अतिक्रमण हुआ है उसको हटाने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि कल मेयर के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम की एक टीम जाएगी और अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को कहा जाएगा कि वह गुरुवार तक अपनी दुकान हटा लें ताकि नगर निगम वहां पर नाले का निर्माण करवा सके उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों को हटाया जाएगा उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी लेकिन सबसे पहले जाम की वजह से जो परेशानी हो रही है उससे लोगों को राहत पहुंचाने की जरूरत है वहीं बरसात के मौसम के आने से पहले नगर निगम क्षेत्र में छह रास्तों को बनाने पर भी आज की बैठक में चर्चा हुई उन्होंने आगे कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के कई पार्षदों ने कुछ सुझाव दिए थे जो पार्किंग को लेकर थे। उन्होंने कहा की पार्किंग को लेकर भी आज की बैठक में चर्चा हुई जिससे कि आसनसोल नगर निगम की आमदनी को बढ़ाया जा सके। इसके अलावा जिन इलाकों में आशा कर्मियों की संख्या कम है वहां पर भी नियुक्ति को लेकर भी आज की बोर्ड मीटिंग में चर्चा हुई। वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में 6 रास्तों के निर्माण का टेंडर बन चुका है इसके अलावा जो छोटे-छोटे रास्ते हैं उनकी भी मरम्मत की जाएगी उन्होंने कहा कि आज की बैठक में जल जमाव से बचने पर खासा जोर दिया गया उन्होंने कहा कि गोपालपुर इलाके में आधे घंटे की बारिश में जल जमाव की स्थिति हो गई थी जिस वजह से लोग परेशान हो गए थे आने वाले समय में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में और कहीं पर भी इस तरह की स्थिति ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए भी आज की बैठक में चर्चा हुई और उस पर कदम उठाए जाएंगे उन्होंने कहा कि हटन रोड में रास्ते के ऊपर ऑटो खड़े रहते हैं उनके लिए व्यवस्था की जाएगी 13 नंबर पार्किंग को ऑटो स्टैंड में तब्दील किया जाएगा इसके लिए पुलिस प्रशासन को भी जानकारी दी जा रही है मेयर ने आश्वासन दिया कि यह काम बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा वहीं उन्होंने हटन रोड को जाम मुक्त करने की बात कही उन्होंने कहा कि कल आसनसोल नगर निगम के वरिष्ठ पदाधिकारी हटन रोड जाएंगे और हटन रोड के किनारे जिन दुकानदारों ने अवैध रूप से अतिक्रमण करके रखा है उनको गुरुवार तक हटने की बात कहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page