मंत्री मलय घटक ने ईएसआई हॉस्पिटल में अधिकारियों के साथ की बैठक अस्पताल के विकास पर की चर्चा
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक आज आसनसोल के ईएसआई हॉस्पिटल पहुंचे यहां पर उन्होंने अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट और अन्य डॉक्टर और अधिकारियों से मुलाकात की और अस्पताल के विकास को लेकर चर्चा की इस मौके पर हॉस्पिटल की तरफ से कुछ लोगों को हियरिंग एड प्रदान किया गया जिनको सुनने में तकलीफ होती है ऐसे कुछ लोगों को आज ईएसआई हॉस्पिटल की तरफ से हियरिंग एड प्रदान किया गया इस मौके पर मंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि हर साल इस अस्पताल को चिकित्सा सेवा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया जाता है यह बड़ी खुशी की बात है कि यहां के चिकित्सक और हर कर्मचारी मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं उन्होंने कहा कि ईएसआई हॉस्पिटल बहुत महत्वपूर्ण हॉस्पिटल है यहां पर मुलत श्रमिक वर्ग के लोगों का इलाज होता है इसलिए यहां पर चिकित्सा सेवा का बेहतरीन होना बहुत महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि ईएसआई हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा को और बेहतर करने के लिए इस अस्पताल से जुड़े हर व्यक्ति को और ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है












