shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती पर कोर्ट परिसर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

1 min read

आसनसोल :आसनसोल जिला बार एसोसिएशन के तरफ से कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर शुक्रवार को आसनसोल जिला अदालत परिसर में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले आसनसोल जिला बार एसोसिएशन की ओर से एक प्रभात फेरी भी निकाली गई जो आसनसोल बार एसोसिएशन से निकल कर रवीन्द्र भवन के पास आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में काफी संख्या में आसनसोल जिला कोर्ट के वकील शामिल थे। इसके बाद आसनसोल जिला अदालत परिसर में आकर कविगुरु रविन्द्र नाथ टैगोर को माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित की गई। इस मौके पर आसनसोल जिला अदालत के डिस्ट्रिक्ट जज देवप्रसाद नाथ ने भी आकर उन्हें पुष्प अर्पित कर उनके लिए अपना वक्तव्य रखा। इसके साथ ही कई वकीलों ने भी कविगुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के योगदानों को लेकर अपने अपने वक्तव्य पेश किए। वहीं इस दौरान कई प्रकार के नृत्य भी पेश किए गए। दूसरी ओर रविन्द्र जयंती पर कोर्ट परिसर में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर आसनसोल जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयन रंजन मुखर्जी, सचिव बानी कुमार मंडल, अभिजीत राय उर्फ बापी, असित मुखर्जी, श्यामल मुखर्जी, मनिपदमा बनर्जी, सुप्रियो हाजरा, प्रवीर चट्टराज, शिवनाथ राय, सौरव गांगुली, कृष्णेन्दू खां, सनातन धारा, अनूप लाला, उदय गिरी, शैलेन चक्रबर्ती, धीरेन चौधरी, प्रीति बाला कर्मकार, राइमा मुखोपाध्याय, सास्वती ठाकुर, अभय गिरि समेत सैकड़ो वकील मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page