नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती द्वारा कुल्टी में किया गया ठंडे पानी की मशीन का उद्घाटन
1 min read
कुल्टी :पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती द्वारा आज कुल्टी इलाके में पोस्ट ऑफिस के निकट एक ठंडे पानी की मशीन का उद्घाटन किया गया ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कर्मचारियों के कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा इस मशीन को लगाया गया आज नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती द्वारा इसका उद्घाटन किया गया इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है आज के दिन इस ठंडे पानी की मशीन का उद्घाटन हो रहा है उन्होंने कहा कि इससे इस क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी उन्होंने कहा कि यह एक जनबहुल इलाका है और यहां के लोगों द्वारा कोऑपरेटिव स्टैंडिंग कमेटी से अनुरोध किया गया था और आज इसका उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि मंत्री के आने की बात थी लेकिन समय के अभाव की वजह से वह नहीं आ पाए उनके प्रतिनिधि के तौर पर वह आए हैं और उन्होंने आज उसका उद्घाटन किया












