रानीगंज में एकसाथ तीन घरों में चोरी इलाके में सनसनी
1 min read
रानीगंज :घर के सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए रानीगंज के जिराडंगाल इलाके में गणेश धाम सोसाइटी मैं एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गणेश धाम सोसाइटी के डी ब्लॉक में दो फ्लैट में और सी ब्लॉक के एक फ्लैट में चोरी की घटना घटी। पियूष माझी इलाज के लिए अपने परिवार के साथ वेल्लोर गए हुए हैं और कल्याण राय कोलकाता में अपनी बेटी के घर गए हैं। वहीं गणेश सिंह किसी कारणवश घर से बाहर थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने तीनों फ्लैट में चोरी की घटना को अंजाम दिया। आज सुबह जब इस अपार्टमेंट के अन्य निवासियों ने इन तीन फ्लैट का ताला टूटा देखा तो पुलिस को खबर दी रानीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुसरी तरफ जिन फ्लैट में चोरी हुई है उन घरों के रिश्तेदारों का सवाल था कि यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड के बावजूद चोरी कैसे हो गई हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि फ्लैट से क्या चोरी हुई है अपराधियों ने हर फ्लैट से अलमारी तोड़कर चोरी की। इस बारे में पियूष माजी के बड़े भाई ने कहा कि 28 तारीख को उनके भाई अपने परिवार के साथ वेल्लोर में ईलाज के लिए गए हैं उसके बाद भी उनके घर में कुछ लोग रहते थे लेकिन वह अपने व्यक्तिगत कारण से घर में ताला लगा कर चले गए कल रात यह घटना घटी उनके भाई ने वेल्लोर से उन्हें खबर दी। वह आए तो देखा कि इस अपार्टमेंट के और भी तो घरों में चोरी हुई है उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके भाई के घर की अलमारी को तोड़कर चोरी की है लेकिन वह सुनिश्चित तौर पर यह नहीं कह पा रहे हैं कि उनके भाई के घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है उन्होंने बताया कि यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे 7 दिन से खराब थे वही अनिल कुमार उपाध्याय नामक एक और व्यक्ति ने बताया कि आज सुबह उनको पता चला कि यह अपार्टमेंट के तीन घरों में चोरी हुई है उन्होंने कहा कि क्या-क्या चोरी हुई है यह तो घर के मालिक जब आएंगे तभी पता चलेगा












