शहर में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने टोटो के रुट को सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू
1 min read
आसनसोल :आसनसोल शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के लिए लगातार टोटो की बढ़ती संख्या को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। कल से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्ररेट के डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश के नेतृत्व में पुलिस विभाग द्वारा शहर में टोटो के के लिए रूट बनाने की कवायद शुरू हुई इस संदर्भ में डीसी ट्रैफिक ने बताया के पिछले कुछ समय से शहर में बढ़ते टोटो की संख्या और किसी भी रुट पर टोटो के चलने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से बुधवार से यह प्रक्रिया शुरू हुई और टोटो को रूट पर चलने के लिए एक प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को जिला स्तर से कुछ विषयों की जानकारी दी गई है वहां से जिस तरह का निर्देश आएगा उस तरह से काम किया जाएगा












