shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न आर्थिक अनियमितताओं और अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेस ने सौंपा मेयर विधान उपाध्याय को ज्ञापन

1 min read

आसनसोल :कांग्रेस की तरफ से आज आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में आर्थिक अनियमितताओं और अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और मेयर को ज्ञापन सोपा गया इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा मोहम्मद शाकिर सहित और भी तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि वर्तमान नगर निगम में धड़ल्ले से अवैध कारोबार चल रहा है उन्होंने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत पूरे नगर निगम क्षेत्र में कम से कम 40 मैरिज हाल है लेकिन उनमें से एक का भी टेंडर नहीं हुआ है और हर एक मैरिज हॉल का संचालन किसी टीएमसी के नेता द्वारा मनमाने ढंग से किया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि इन मैरिज हॉल से जो कमाई होती है उसका पैसा नगर निगम में नहीं पहुंचता उन्होंने उदाहरण के लिए 22 नंबर वार्ड अंतर्गत शुभम मैरिज हॉल का हवाला दिया उन्होंने कहा कि फरवरी महीने में कांग्रेस की तरफ से शुभम मैरिज हॉल को लेकर एक आरटीआई किया गया था जिसमें नगर निगम से यह पूछा गया था कि कब से शुभम मैरिज हॉल का टेंडर हुआ है कांग्रेस नेता ने कहा कि आरटीआई का जो जवाब नगर निगम की तरफ से मिला उसे सुनकर हंसी आ जाएगी जवाब में कहा गया कि लंबे समय से टेंडर किया गया है प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि एक सरकारी दफ्तर से सवाल किया जा रहा है लेकिन उसके जवाब में सरकारी दफ्तर की तरफ से कोई निश्चित साल नहीं बताया जा सका यह बताया जा रहा है कि लंबे समय से टेंडर किया जा रहा है जब आरटीआई में यह पूछा गया कि शुभम मैरिज हॉल से कितनी धनराशि नगर निगम को मिलती है तो इसके जवाब में कहा गया कि शुभम मैरिज हॉल का टेंडर जिसे मिला है और नगर निगम को 50-50 प्रतिशत के आधार पर कमाई का बंटवारा होता है लेकिन यह नहीं बताया गया की कितनी धनराशि का 50%। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि आखिर इतने गुपचुप तरीके से जवाब क्यों दिया जा रहा है पारदर्शिता क्यों नहीं दिखाई जा रही। उन्होंने कहा कि अगर शुभम मैरिज हॉल से आसनसोल नगर निगम को 50% की धनराशि भी उपलब्ध होती है तो पिछले 15 सालों में नगर निगम की कमाई लाखों में होनी चाहिए थी लेकिन हाल ही में उन्होंने नगर निगम से सवाल किया तो उन्हें बताया गया कि पिछले 15 सालों में शुभम मैरिज हॉल से नगर निगम को ढाई सौ रुपए प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उस वार्ड के लोग जो मैरिज हॉल को अपने कार्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं वह मैरिज हॉल के लिए कितना पैसा दिया जाता है उसकी स्लिप दिखाने से डरते हैं क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं टीएमसी के नेता उनके खिलाफ पुलिस का सहारा लेकर कोई कार्रवाई न कर दें उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शुभम मैरिज हॉल की बात नहीं है आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के किसी भी इलाके में जो भी मैरिज हाल है सबकी यही हालत है उन्होंने काली पहाड़ी इलाके में नगर निगम द्वारा बनाए गए मैरिज हॉल का हवाला दिया उन्होंने बताया कि उस मैरिज हॉल में भी यही हो रहा है एक-एक दिन में मैरिज हॉल के लिए 40 से ₹50000 लिए जा रहे हैं एक गरीब आदमी के लिए बनाए गए मैरिज हॉल के लिए 40 से ₹50000 लिए जा रहे हैं और इसका पैसा नगर निगम में पहुंच भी नहीं रहा है वहीं अवैध निर्माण को लेकर भी कांग्रेस की तरफ से आवाज उठाई गई उन्होंने कहा कि हटन रोड इलाके में अवैध निर्माण की शिकायत कांग्रेस द्वारा की गई थी उसके बाद नगर निगम के इंजीनियर उस क्षेत्र में दौरा करने गए थे और दो अवैध निर्माण को चिन्हित करके निर्माण कार्य को रोकने की बात कही गई थी लेकिन प्रसनजीत पुईतुंडी ने दावा किया कि वहां पर निर्माण अभी भी जारी है उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कुछ बोरो चेयरमैन की शह पर हो रहा है। वही पार्किंग को लेकर भी कांग्रेस नेता ने अपनी आवाज उठाई और कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस द्वारा पार्किंग को लेकर मेयर को ज्ञापन सोपा गया था जिसमें कहा गया था कि एक या दो पार्किंग को छोड़कर बाकी किसी भी पार्किंग से नगर निगम को पैसा नहीं मिल रहा है लेकिन आज भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई उन्होंने कहा कि यह सब कुछ मेयर को अंधेरे में रखकर किया जा रहा है और नगर निगम को लूटा जा रहा है प्रसनजीत पुईतुंडी ने आरोप लगाया कि टीएमसी के शासनकाल में सिर्फ कोयला बालू ही नहीं मैरिज हॉल सहित पार्किंग आदि में भी लूट खसोट की जा रही है। वही इस बारे में जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है यहां पर हर एक व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार आसनसोल नगर निगम भी चाहता है कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में शांति बनी रहे और सबको राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का लाभ प्राप्त हो उन्होंने कहा कि जिस मैरिज हॉल को लेकर कांग्रेस द्वारा आज सवाल उठाया गया उसका टेंडर हो चुका है और उसको लेकर जो भी शिकायत है उस पर गौर किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page