भाजपा की तरफ से भारत विरोधी नारों को लेकर प्रेस मीट का आयोजन कृष्णेंदु मुखर्जी ने अपने आरोपों को फिर दोहराया
1 min read
आसनसोल :आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया यहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य भाजपा के राज्य स्तर के नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी युवा भाजपा नेता अरिजीत राय पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि हाल ही में आसनसोल में वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज की तरफ से एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था उस प्रदर्शन के दौरान एक रैली का आयोजन किया गया था जिस रैली में से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे सोशल मीडिया पर भी इसे देखा जा सकता था भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा इसे सार्वजनिक किया गया और यह दिखाने की कोशिश की गई कि प्रशासन की नाक के नीचे भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं जिन भाजपा नेताओं ने यह किया उनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी भी थे लेकिन मुस्लिम समाज की तरफ से इनकार किया गया कि इस तरह का कोई नारा नहीं लगाया गया और कृष्णेन्दु मुखर्जी अरिजीत राय यहां तक की भाजपा के केंद्रीय नेता अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया उनके खिलाफ पुलिस द्वारा गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है जो लोग आसनसोल की धरती पर खड़े होकर भारत विरोधी नारे लगाते हैं पाकिस्तान पंथी नारे लगाते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर कर जो लोग इन बातों को उजागर कर रहे हैं इसका विरोध कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस अपने स्तर पर ऐसा नहीं कर रही है राज्य में टीएमसी की जो सरकार है वह पाकिस्तान पंथी है और उनके इशारे पर पुलिस द्वारा यह कार्य किया जा रहा है वहीं कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कुछ दिनों पहले जो आरोप लगाया था कि आसनसोल की धरती से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे उसे फिर से दोहराया और कहा कि वह अपने आरोप पर पूरी तरह से आज भी कायम है। उन्होंने कुछ वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट के कुछ प्रिंट आउट दिखाएं और दावा किया कि इससे साफ जाहिर होता है कि उन्होंने उस दिन जो कहा था कि वक्फ कानून का विरोध करते हुए भारत विरोधी नारे लगाए गए थे वह सही है उन्होंने अहमद फिरदौस अंसारी नामक एक व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट के प्रिंट आउट दिखाएं और बताया कि उसने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया है कि आई लव माय पाकिस्तान कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए यह आरोप लगाते हुए उन्होंने जो वीडियो शेयर किया था उस पर पाकिस्तान साइबर फोर्स की तरफ से लाइक किया गया और उन्होंने पाकिस्तान साइबरफ़ोर्स का सोशल मीडिया पेज पर कमेंट भी दिखाया जिसमें उन्होंने लिखा कि भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के आसनसोल शहर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कृष्णेंद मुखर्जी ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है लेकिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामले दर्ज किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि इससे भारत विरोधी गतिविधियों का विरोध जो भाजपा कर रही है उससे बीजेपी पीछे नहीं हटेगी और भविष्य में भी ऐसा ही किया जाएगा उन्होंने साफ कहा कि भारत में रहकर जो भारत विरोधी गतिविधियों में जुड़े हुए हैं उनके खिलाफ अगर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें सलाखों के पीछे नहीं डाला गया तो आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का घेराव किया जाएगा और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा उन्होंने साफ कहा कि आसनसोल की धरती से भारत विरोधी गतिविधियों को भाजपा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी












