वकफ बिल के खिलाफ निकली रैली मे लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वायरल विडिओ को मुफ़्ती सैयद असद कासमी ने बताया फेक
1 min read
आसनसोल आसनसोल के साऊथ थाना मे मुफ़्ती सैयद असद कासमी ने एक शिकायत दर्ज करवाई है, जिस शिकायत मे उन्होने यह आरोप लगाया है की, भाजपा नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी ने अपने सोसल अकाउंट के जरिये एक विडिओ साझा किया है, जो विडिओ बिलकुल फेक है, साथ ही विडिओ मे पाकिस्तान जिंदाबाद का लगाया जा रहा नारा भी एडिटिंग कर के जोड़ा गया है और उनको व उनके लोगों को फ़साने का काम किया जा रहा है, इस लिये वह विडिओ साझा करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं, वहीं भाजपा नेता कृषनेन्दु मुखर्जी ने मुफ़्ती सैयद असद कासमी को यह कहा है की उनको पहले अपने उन लोगों से पूछना चाहिये था की उन्होने उनकी रैली मे पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा क्यों लगाया, साथ ही उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कोई सख्त कदम उठाना चाहिए था पर वह ऐसा नही कर के उल्टा दोषियों को पनाह देने का काम कर रहे हैं, दोस छुपाने का काम कर रहे हैं, ऐसे मे भाजपा के द्वारा भी साऊथ थाना मे वकफ क़ानून के खिलाफ निकली रैली मे पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए गए देश विरोधी नारे के मामले को लेकर लिखित शिकायत कर जाँच की मांग की है और नारा लगाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, वहीं भाजपा नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी ने मामले की सिबिआई जाँच की मांग की है और वायरल विडिओ को अच्छे से जांच पड़ताल कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है












