shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दिल्ली से हावड़ा के लिए चलने वाली वंदे भारत स्लीपर कोच का आसनसोल में होगा ठहराव

1 min read

आसनसोल :केंद्रीय रेलवे मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सहूलियत को बढ़ाने और यात्रा के समय को और कम करने के मकसद से वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में हावड़ा दिल्ली वंदे भारत भी चलाई जा रही है। आसनसोल के लोगों के लिए खुशी की खबर यह है कि आसनसोल स्टेशन पर भी इसका ठहराव दिया गया है। हावड़ा दिल्ली वंदे भारत स्लीपर सेवा युक्त यह ट्रेन अब आसनसोल स्टेशन पर भी रुकेगी। दिल्ली से खुलकर यह ट्रेन कानपुर जंक्शन प्रयागराज जंक्शन दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन गया जंक्शन धनबाद जंक्शन होते हुए आसनसोल आएगी। फिर यह हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन खुलने की अनुमानित समय है दिल्ली से यह ट्रेन अनुमानित शाम 5 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजे हावड़ा पहुंचेगी । वहीं हावड़ा से शाम 5 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसका अनुमानित किराया एसी 3 टियर के लिए 3 हजार रुपए एसी 2 टियर के लिए 4 हजार रुपए और एसी फर्स्ट क्लास के लिए 5100 रुपए है। इस संदर्भ में जब हमने दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय से बात की तो उन्होंने इस ट्रेन सेवा का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उनके संगठन की तरफ से लगातार यह मांग की जाती रही है कि आसनसोल से दिल्ली हावड़ा धनबाद जैसे शहरों के लिए इस तरह की ट्रेन सेवा शुरू की जाए क्योंकि आसनसोल से बड़ी संख्या में लोग व्यापार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए इन शहरों में जाते रहते हैं। ऐसे में वंदे भारत स्लीपर कोच सेवा के शुरू होने से आसनसोल शहर के आर्थिक विकास में तेजी आएगी। वहीं फोसबेकी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पवन गुटगुटिया ने भी इस नई ट्रेन सेवा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आसनसोल के लोगों की यह मांग रही है और आखिरकार इस सेवा के शुरू होने से उम्मीद की जा रही है कि इससे इस क्षेत्र का और ज्यादा विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page