shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

नगर निगम में हुई एमएमआईसी की बैठक पानी की सुचारू आपूर्ति सहित राजस्व अदायगी बढ़ाने पर जोर देने पर हुई चर्चा

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज मेयर के चेंबर में एमएमआईसी की एक बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के एमएमआईसी चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। आज की बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर ने बताया कि पानी की कमी पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है उनको पूरा भरोसा है कि नगर निगम क्षेत्र में पानी की कमी पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया जाएगा। वही गुरदास चटर्जी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है हालांकि उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को पूरी तरह से सुचारु करने के लिए एक साल और लग सकता है उन्होंने आश्वासन दिया कि 2026 आने से पहले सभी ओवर टैंक को चालू कर लिया जाएगा और तब सभी घरों में पानी की आपूर्ति की जा सकेगी वहीं उन्होंने हटन रोड इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए टोटो के लिए अलग से स्टैंड बनाने की बात कही। गुरदास चटर्जी ने कहा कि टोटो के लिए अलग से स्टैंड बना देने से हटन रोड पर ट्रैफिक समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। वही आज की बैठक में और भी कुछ मुद्दों को लेकर चर्चा हुई इस बारे में गुरदास चटर्जी ने बताया कि ऐसे कई पुराने भवन हैं जिनको किसी बिल्डर द्वारा बनाया गया लेकिन वहां पर पानी का कोई इंतजाम नहीं है ऐसे में वहां पर रहने वाले खासकर बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी होती है अगर ऐसे भवनों में रहने वाले लोग पानी के लिए आवेदन करते हैं तो वहां पर कनेक्शन देने का इंतजाम किया जाएगा आज की बैठक में इस बार चर्चा हुई उन्होंने कहा कि आज की बैठक में ऐसे पुराने भवनों में पानी का कनेक्शन देने पर चर्चा हुई नई बिल्डिंग में पानी का कनेक्शन देने के लिए जो पहले से नियम है वह यथावत बने रहेंगे वहीं आज की बैठक में नगर निगम क्षेत्र में राजस्व अदायगी को और बढ़ाने पर भी फैसला लिया गया ।

वही गुरदास चटर्जी ने यह भी कहा कि गर्मी के बाद बारिश का मौसम आएगा उससे पहले आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के सभी बड़ी नालियों की साफ सफाई भी कर ली जाएगी ताकि कहीं पर भी जल जमाव या बाढ़ जैसी स्थिति ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page