युक्रेन से घर लौटे विद्यार्थियों से मिलने पंहुचे दिनेश सोनी:
1 min read
यूक्रेन में फंसे रानीगंज के 2 विद्यार्थी रोहित कुमार सिंह एवं ड सुरेश रजक की पुत्री आकांक्षा रजक कल ही आपने देश और फिर अपने घर रानीगंज पहुँचे। आज उनसे मिलने रानीगंज के भाजपा नेता दिनेश सोनी उनके आवास पर पंहुचे। उन्होंने उनके माता पिता परिवारजनो से उनका हाल जाना एवं उन्होंने भी अपना अनुभव साझा किया। दिनेश सोनी के सामने दोनों ही छात्रों के माता-पिता सहित परिवारजनों ने भी उनके बच्चों की घर वापसी के लिए भारत सरकार एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया।












