shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

संदीप भालोटिया बने रानीगंज सिटीजंस फोरम के उपाध्यक्ष

1 min read

रानीगंज :रानीगंज सिटीजन फोरम के सदस्यों की सभा में उपस्थित सदस्यों ने रानीगंज के श्री संदीप भालोटीया को फोरम का उपाध्यक्ष एवं श्री उत्तम मंडल को कोषाध्यक्ष नामित किया। रानीगंज सिटीजन फोरम के वर्तमान में अध्यक्ष प्रोफेसर रामदुलाल बसु एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री गौतम घटक है।
रानीगंज सिटीजन फोरम के सचिव श्री प्रदीप नंदी ने बताया कि रानीगंज सिटीजन फोरम के कार्यों को गति प्रदान करने, अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने पर चर्चा की गई। इसके अलावा रानीगंज में निर्माण कार्य के लिए नक्शा पास ना हो पाने के मुद्दे के अलावा रानीगंज में जाम की समस्या एवं रानीगंज को महकमा बनाने पर चर्चा की गई।
वर्तमान कमेटी के सदस्यों को मजबूती प्रदान करने के लिए रानीगंज के ही श्री संदीप भालोटीया को उपाध्यक्ष एवं श्री उत्तम मंडल को कोषाध्यक्ष की भूमिका के लिए सदस्यों ने नामित किया। रानीगंज सिटीजन फोरम के वर्तमान में अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ रामदुलाल बोस एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री गौतम घटक है।

श्री उत्तम मंडल जो की रानीगंज के कुमार बाजार के एक मजबूत व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं एवं श्री संदीप भालोटीया जो की रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में कोरोना के समय में उन्होंने रानीगंज के लोगों के लिए उत्कृष्ट कार्य किया था और इसके लिए उन्हें विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया था । यही नहीं कोरोना काल में उनके नेतृत्व में रानीगंज के लिए अच्छा कार्य करने के लिए रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स को राज्य सरकार की तरफ से तत्कालीन राज्यपाल, जो कि अभी भारतवर्ष के उपराष्ट्रपति है, ने ₹25000 का चेक प्रदान किया था ।

श्री भालोटीया ने सदस्यों को उन पर अपना विश्वास जताने के लिए उनका आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि रानीगंज के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
फोरम की मीटिंग में सभा में श्री प्रदीप नंदी के अलावा सलिल सिंहा, आलोक चक्रवर्ती, उत्तम मंडल, विद्युत पांडे, बलराम राय, ओम केडिया एवं अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page