दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाने के विधान नगर चौकी की पुलिस की तत्परता से चोरी की कोशिश के आरोपी कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार
1 min read
दुर्गापुर :बांग्ला नव वर्ष की रात दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाने के बिधाननगर के डीडीए मार्केट के पास एक काली मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोरी करने की कोशिश के सिलसिले में पुलिस द्वारा दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच अपराधियों ने काली मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोरी करने की कोशिश की लेकिन आसपास के लोगों द्वारा चीखने चिल्लाने की वजह से वह भाग खड़े हुए मंदिर कमेटी की तरफ से न्यू टाउनशिप थाने के बिधाननगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी शिकायत मिलते ही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को देखना शुरू किया उनसे मिले सुराग की बदौलत पुलिस ने बुधवार रात को ही दुर्गापुर के विधान नगर के कम्युनिटी सेंटर से दो व्यक्तियों को पकड़ लिया पुलिस ने गुरुवार को उन्हें दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया और अदालत से उनके सात दिनों के पुलिस रिमांड की मांग की। पुलिस की इस कारवाई से इलाके के लोग और मंदिर कमेटी बेहद खुश है मंदिर के पुरोहित ने बताया कि कुछ लोग मंदिर में चोरी करने के लिए आए थे लेकिन इलाके के लोगों द्वारा चीखने चिल्लाने की वजह से वह भाग खड़े हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी पुलिस ने जिस तरह से कार्रवाई की है उससे वह बेहद खुश हैं हालांकि उन्होंने इलाके में निगरानी बढ़ाने के लिए पुलिस से अनुरोध किया












