shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी का जन्मदिन समर्थकों ने धुमधाम से मनाया

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी का जन्मदिन उनके समर्थकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया आसनसोल बाजार के अंदर स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में अमरनाथ चटर्जी का जन्मदिन मनाया गया इस मौके पर यहां पर केक काटा गया और इस क्षेत्र के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता और विशिष्ट लोगों ने अमरनाथ चटर्जी को जन्मदिन की बधाई दे इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह अपने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञ हैं जिन्होंने उनके जन्मदिन को इतना खास बना दिया उन्होंने कहा कि वह हमेशा लोगों के बीच रहना चाहते हैं और लोगों की सेवा करते रहना चाहते हैं और यही वजह है कि उन्हें अपने लोगों का इतना स्नेह और आशीर्वाद मिलता है वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम में मौजूद आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी और समाजसेवी विनोद गुप्ता ने कहा कि अमरनाथ चटर्जी एक ऐसे नेता हैं जो नेता कम और घर के अभिभावक ज्यादा नजर आते हैं वह जिस तरह से नगर निगम और इस वार्ड की जिम्मेदारी संभालते हैं इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि 44 नंबर वार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण वार्ड है लेकिन अमरनाथ चटर्जी के इस वार्ड के पार्षद बनने के बाद यहां पर चंहुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने अमरनाथ चटर्जी के लिए स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। यहां 44 नंबर वार्ड के टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा मुकेश‌ झा सहित इस वार्ड के तमाम लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page