दक्षिण पूर्व रेलवे पर अनुरक्षण कार्य के लिए ट्रेनों का विनियमन
1 min read
आसनसोल :दक्षिण पूर्व रेलवे पर आद्रा मंडल में 14.04.2025 से 20.04.2025 तक रोलिंग ब्लॉक के कारण इस रूट की ट्रेनों के परिचालन को लेकर निम्नलिखित व्यवस्थाएँ की गई हैं :
*ट्रेनों का रद्दकरण :*
• 68046/68045 आसनसोल – आद्रा – आसनसोल मेमू पैसेंजर ( 14.04.2025, 18.04.2025 और 19.04.2025 की होनेवाली यात्रा)।
ट्रेनों की यात्रा-दूरी को कम करना (संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारंभ) :
• 68056/68060 टाटानगर – आसनसोल – बाराभूम मेमू पैसेंजर को 14.04.2025, 18.04.2025 और 19.04.2025 को आद्रा से/तक चलायी जाएगी [यात्रा को संक्षिप्त रूप में समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट)/यात्रा को संक्षिप्त रूप में प्रारंभ (शॉर्ट ओरिजिनेट) किया जाएगा।] उक्त दिनों के दौरान आद्रा – आसनसोल – आद्रा के बीच ये ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी।
• 63594/63593 आसनसोल – पुरुलिया – आसनसोल मेमू पैसेंजर 18.04.2025 को आद्रा से/तक ही चलायी जाएगी (शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी।) अर्थात उक्त दिनों के दौरान आद्रा – पुरुलिया – आद्रा के बीच ये ट्रेन की सेवाएं रद्द रहेंगी।












