shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कुत्तों के दो शावकों को उनकी मां से अलग करने का मामला पहुंचा थाने

1 min read

आसनसोल आसनसोल साऊथ थाना अंतर्गत हाटन रोड इलाके के रहने वाले मोहमद इक़बाल नामक एक व्यक्ति के पर एक व्यक्ति को पैसे देकर इलाके मे रह रहे कुत्ते के दो शावकों की लाठी डंडो से पिटाई करवाने व उनको उनकी माँ से अलग करवाने का आरोप लगाया जा रहा है। हाटन रोड इलाके की ही रहने वाली दरक्शां जावेद नाम की एक कॉलेज छात्रा ने लगाया है। वह एक पशु प्रेमी भी है। दरक्शां का कहना है कि उसको कुत्ते बहुत पसंद हैं, वह उनको भूखा नही देख सकती ना ही उनको कष्ट मे ही देख सकती है। उससे जितना हो सके वह कुत्तों के खाने पिने से लेकर उनके बीमार होने पर उनके इलाज के लिये दवा का भी इंतजाम करती है, जिसमे उसके पिता मोहमद जावेद भी उनका सांथ देते हैं। उनके इलाके मे रह रही एक फीमेल डॉग ने दो शावकों को जन्म दिया है, जिन शावकों मे एक शावक थोड़ा कमजोर है, जिसका इलाज भी दरक्शां करवा रही है, इस बीच कुत्ते के दोनों शावक इलाके मे स्थित एक गली मे मल त्याग करते हैं, जिस गली का कुछ हिस्सा दरक्शां का भी है, ऐसे मे दरक्शां के पडोशी मोहमद इक़बाल आलम को कुत्ते के उन दोनों शावकों का गली मे मल त्याग करना पसंद नही जिस कारण उन्होंने पैसे देकर एक व्यक्ति को बुलाया और दोनों शावकों की उस व्यक्ति से लाठी डंडो से पिटाई करवा दी और उनको उनकी माँ से अलग करवा दिया, दरक्शां का आरोप है की यह काम इक़बाल हर रोज करते हैं, जब विरोध किया जाता है तब वह उनको गंदी -गंदी गालियां देते हैं उनके साथ मारपीट करने के लिये उतारू हो जाते हैं, यहाँ तक की वह उनको यह धमकी देते हैं की वह उनको किसी भी झूठे केस मे उनको जेल की हवा खिला सकते हैं, मोहमद इक़बाल आलम की हरकतों से तंग आकर शुक्रवार शाम दरक्शां अपने पिता मोहमद जावेद और पशु प्रेमी लिपिका चकरवर्ती व पार्थ गाँगुली के साथ साऊथ थाना पहुँची जहाँ उन्होंने मोहमद इक़बाल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page