shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

41 नंबर वार्ड के पार्षद रणवीर सिंह के नेतृत्व में निकली नशा विरोधी रैली मेयर विधान उपाध्याय रहे उपस्थित:

1 min read

आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के टीएएमसी पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू सिंह के नेतृत्व में आज 41 नंबर वार्ड में नशा विरोधी एक रैली निकाली गई इस रैली में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष सैयद अफरोज 84 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद देवासीस सरकार टीएमसी नेता शाहिद परवेज डॉक्टर जीशान इलाही सहित इस वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक गण उपस्थित थे । रणबीर सिंह के नेतृत्व में सभी आमंत्रित अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता देकर और बैज पहना कर स्वागत किया गया रैली में शामिल लोगों ने हाथों में नशा विरोधी तख्तियां थाम रखी थी रैली ने पूरे 41 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और लोगों को नशे की बुरी आदत के बारे में जागरूक किया इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि नशा सिर्फ एक इंसान को नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को तबाह कर देता है यही वजह है कि सबको और खास करके नई पीढ़ी को नशे से दूर रहने की आवश्यकता है वही 41 नंबर वार्ड के पार्षद रणवीर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय से 41 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों में नशा एक बहुत बड़ी समस्या के रूप में उभर के सामने आई थी जब से वह पार्षद बने हैं उन्होंने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है वह चाहते हैं कि इलाके के किसी भी घर में नशे की वजह से कोई अशांति ना हो यही वजह है कि आज उन्होंने यह नशा विरोधी अभियान छेड़ा आज के कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह ने विधान उपाध्याय से 41 नंबर वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की और उनके जल्द से जल्द निराकरण की अपील की मेयर ने भी काउंसिलर के साथ-साथ इस वार्ड के सभी लोगों को आश्वस्त किया कि वह इस वार्ड की तमाम समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करेंगे और उनके कार्यालय के साथ-साथ उनके दिल के दरवाजे भी इस वार्ड के लोगों के लिए हमेशा खुले रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page