वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ दानिश अजीज के नेतृत्व में एसडीओ कार्यालय तक विरोध रैली
1 min read
आसनसोल :केंद्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ आज दानिश अजिज के नेतृत्व में एक विरोध रैली निकाली गई यह विरोध रैली आसनसोल के रेल पार इलाके के कुरैशी मोहल्ला ब्रिज से निकली और आसनसोल एसडीओ कार्यालय तक गई इस मौके पर दानिश अजीज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बहुमत का गलत फायदा उठाते हुए लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल को पास करवा लिया गया। उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम समुदाय के खिलाफ लाया हुआ एक बिल है इससे मुस्लिम समुदाय के लोगों के धार्मिक अधिकार छीन लिए जाएंगे इसके अलावा उनके सामाजिक और आर्थिक अधिकारों पर भी हस्तक्षेप होगा उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर सड़कों पर उतरकर इसका विरोध नहीं किया गया तो बहुत अफसोस की बात होगी उन्होंने कहा कि वह रेल पार की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने आज इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस बिल का विरोध किया उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में अगर इस बिल को वापस नहीं लिया गया तो आसनसोल की जनता और बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी सिर्फ आसनसोल नहीं बल्कि कोलकाता सहित पूरे बंगाल में आंदोलन होगा












