मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल अनंता शाखा के 2025 – 26 सत्र के लिए अध्यक्ष पद के लिए सीए मेघा अग्रवाल जालान का हुआ चुनाव
1 min read
आसनसोल :मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल अनंता शाखा के सत्र 2025-2026 के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें सीए मेघा अग्रवाल जालान को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इस चुनाव में रश्मि केडिया ने चुनाव अफ़सर की भूमिका निभाई और मंच के सदस्यों ने चुनाव में बहुत अच्छा सहयोग किया। इसके साथ ही सपना पसारी को सचिव और क्रिस्टीना दारुका को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सत्र 2024-2025 की अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने और मंच के सदस्यों ने सभी को बधाई दी।












