आसनसोल के ईस्माइल क्षेत्र के 60 फीट रोड इलाके में एक घर में पानी की टंकी का काम कर रहे दो श्रमिक बेहोश
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के इस्माइल इलाके के 60 फुट रोड क्षेत्र के होम्योपैथी कॉलेज बाउरि पाड़ा के निकट एक घर में सिंढ़ि के नीचे रिजर्वायर बनाने का काम चल रहा था इसके लिए राजमिस्त्री को लगाया गया था बताया जा रहा है कि जब आज सुबह राजमिस्त्री रिजर्वायर के अंदर काम करने के लिए उतरे तो अचानक बेहोश हो गए जब घर के मालिक और ठेकेदार ने यह देखा तो उन्होंने तुरंत अन्य स्थानीय लोगों को खबर दी सबने मिलकर दोनों को निकालने की कोशिश की लेकिन असफल रहे उसके बाद कांग्रेस नेता शाह आलम और पार्षद हसरतुल्लाह खान को खबर दी गई वह लोग भी मौके पर पहुंचे शाह आलम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने हीरापुर पुलिस स्टेशन और दमकल विभाग को खबर दी दमकल की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने काफी कोशिश के बाद दोनों को टंकी के अंदर से निकाला लेकिन दोनों ही बेहोश हो चुके थे इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि शायद दोनों की ही मौत हो चुकी है हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है इस बारे में जब हमने घर के मालिक प्रकाश बरनवाल ने कहा कि उन्होंने यह घर अप्रैल महीने में ही खरीदा था जिस टंकी के अंदर हादसा हुआ वह पहले पानी की टंकी थी लेकिन वास्तु दोष की वजह से वह इस सेप्टिक टैंक बना रहे थे और पीछे सींढ़ि के नीचे पानी की टंकी बना रहे हैं इसी का काम चल रहा था लेकिन लग रहा है की टंकी के अंदर गैस की वजह से यह हादसा हुआ वहीं पार्षद हसरतुल्लाह खान ने कहा के यहां पर इस घर में काम चल रहा था उन्हें पता चला कि पानी की टंकी के अंदर दो व्यक्ति बेहोश होकर गिरे हुए हैं वह तुरंत मौके पर आए पुलिस और दमकल विभाग को खबर दी गई दमकल विभाग द्वारा दोनों व्यक्तियों को टंकी के अंदर से निकाला गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया है दोनों ही बेहोश थे दोनों ही व्यक्ति आसनसोल के 94 नंबर वार्ड अंतर्गत घुट घुटी पाड़ा के रहने वाले हैं












