आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता सेमिनार आयोजित
1 min read
आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति एवं आसनसोल हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में सर्वाइकल कैंसर पर एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को इस गंभीर विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुभाश्री सेठी ने सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, रोकथाम और उपचार के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही, कई बहनों ने इस दौरान आवश्यक परीक्षण भी करवाए।
कार्यक्रम में हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल के सीईओ एवं डॉक्टर सुभाश्री सेठी और प्रबंधन समिति के कमलेंदु मिश्रा को पुष्पगुच्छ एवं उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में प्रांतीय संपादक मधु डुमरेवाल, प्रांतीय बाल विकास प्रमुख निधि पंसारी, उपाध्यक्ष रेखा गाड़ीवान, रजनी लोसलका, अमिता शर्मा, विनस खेमानी, प्रीति खेमानी, शीतल जालान, स्वीटी अग्रवाल, अनिता टिबरेवाल, सुनिता अग्रवाल एवं महिला सशक्तिकरण प्रमुख निर्मला गुटगुटिया सहित अनेक गणमान्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
इस सफल आयोजन के माध्यम से समिति ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर आवश्यक जांच कराने का संदेश दिया। समिति भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।












