shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल मंडल द्वारा पूर्ण पैमाने पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई

1 min read

आसनसोल :आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे द्वारा राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) (द्वितीय बटालियन, हरिंगघाटा) की भागीदारी के साथ 29.03.2025 को आसनसोल यार्ड अवस्थित सैटेलाइट साइडिंग में रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ण पैमाने पर मॉक ड्रिल अभ्यास आयोजित किया गया।

ड्रिल के महत्वपूर्ण भाग के रूप में, एक आईसीएफ कोच को पटरी से उतार दिया गया और दूसरे को उसके ऊपर रखा गया। एक कोच में आग भी लगा दी गई। दुर्घटना की गंभीरता का आकलन करने के बाद, मंडल के कंट्रोल विभाग द्वारा राज्य प्रशासन, फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ टीम सहित सभी संबंधितों को सूचना दी गई। दुर्घटना स्थल तथा आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशन पर पूछताछ बूथ तथा सहायता डेस्क की व्यवस्था की गई थी। पूर्व रेलवे मुख्यालय के साथ-साथ रेलवे बोर्ड को भी सूचित किया गया । मॉक ड्रिल स्थल पर बचाव और बहाली का कार्य दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी), दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन (एआरएमवी), रेलवे क्रेन द्वारा एनडीआरएफ टीम के सहयोग से संयुक्त रूप से किया गया। संयुक्त अभ्यास 09:50 बजे शुरू हुआ और 13:15 बजे तक पूरा हो गया।

इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा करना तथा रेलवे और एनडीआरएफ टीम दोनों की मानक संचालन प्रक्रिया का मूल्यांकन करना था।

रेलवे के सभी विभागों ने रेलवे के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार इस अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया और इस संपूर्ण ड्रिल का आयोजन आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री चेतना नंद सिंह के मार्गदर्शन में संरक्षा शाखा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page