बंगाल केेे 108 निकाय चुनावों में टीएमसी की सफलता पर आसनसोल में भी तृणमूल समर्थकों में जश्न का माहौल:
1 min read
आज पूरे प्रदेश में 108 नगर निगम में हुए मतदान के नतीजे आ गए आशा के अनुरूप टीएमसी को ज्यादातर निकालो में भारी सफलता मिली कई निकायों में विपक्ष को एक भी सीट हासिल नहीं हुई इसे लेकर आसनसोल में टीएमसी नेताओं में भारी खुशी देखी गई आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा यह जीत प्रत्याशित थी क्योंकि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने जो काम किया है उससे जनता लाभान्वित हुई है और यही वजह है कि आज जनता का पूर्ण समर्थन के टीएमसी के साथ है

आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी इन नतीजों को प्रत्याशित बताया और कहा कि कि बंगाल की जनता यह समझ चुकी है कि सिर्फ ममता बनर्जी के नेतृत्व में ही उनका विकास संभव है

वही आईएनटिटीयूसी नेता राजू अहलुवालिया ने भी इन नतीजों पर अपनी खुशी जताई उनके नेतृत्व में आज टीएमसी और आईएनटीटीयुसी समर्थकों ने बस स्टैंड इलाके में एक दूसरे को अबीर से रंग दिया और मिठाइयां खिलाई राजू अहलुवालिया ने कहा कि इन नतीजों से साफ हो गया है कि आज बंगाल में ममता बनर्जी के अलावा और कोई नेता नहीं है उन्होंने विश्वास जताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ममता बनर्जी को ही प्रधानमंत्री चुनेगी












