shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री के विदेश सफर के खर्च पर उठाए सवाल

1 min read

चितरंजन :पिछले तीन सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश सफर को लेकर 238 करोड़ रुपए खर्च होने की बात कही जा रही है। इसमें से 38 लाख रुपए मिसलेनियस खाते में खर्च हुए हैं । इसे लेकर आज आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह भी दूसरे लोगों की तरह हतप्रभ हैं। सांसद ने कहा कि जब शेयर मार्केट में लोगों को कई लाख करोड़ का नुकसान हो रहा है देश में आर्थिक रूप से करोड़ों लोग परेशानी झेल रहे हैं ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा इस तरह की फिजूलखर्ची ना काबिले बर्दाश्त है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक तरफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री हैं ममता बनर्जी ऑक्सफोर्ड जा रही हैं वहां वह एक कॉलेज में भाषण देंगी। विदेशों से ममता बनर्जी के पांडित्य को देखते उन्हें बुलाया जाता है लेकिन प्रधानमंत्री को कोई नहीं बुलाता। फिर भी वह टैक्स पेयर का पैसा खर्च कर विदेश भ्रमण करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि नरेंद्र मोदी इस बात का जवाब दें कि वह अभी मॉरीशस गए थे वहां से देश के लिए क्या लेकर आए। या अमरीका से वह क्या डील कर के आए । उल्टा अमरीका द्वारा टैरिफ इतना बढ़ा दिया गया कि आज व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बात बात पर पाकिस्तान की आलोचना करती है लेकिन हाल ही में जब पाकिस्तान के आर्थिक संकट आया था तब उन्होंने भी खर्चे में कटौती की थी और गाड़ियों हवाई सफर पर नकेल कसी थी। कम से कम इससे तो कुछ सीखते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page