जुबली मोड़ से इंदिरा चौक स्कोब गेट तक के सड़क के पूननिर्माण कार्य का मलय घटक ने किया शिलान्यास
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के श्रम तथा कानून मंत्री मलय घटक द्वारा एक सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया इस सड़क का पुनर्निर्माण आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा आसनसोल शहर के प्रमुख सड़कों में से एक विवेकानंद सरणी को पुनः बनाया जा रहा है इसकी लागत 14 करोड रुपए आएगी आज इस कार्य का शिलान्यास किया गया जुबली मोड़ से लेकर इंदिरा चौक स्कोब गेट तक सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। आज एक कार्यक्रम के दौरान शिलान्यास कार्य का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां मलय घटक के अलावा जिला शासक एस पोन्नाबलम आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता डिप्टी मेरा अभिजीत घटक बोरो चेयरमैन अनिमेष दास आदि उपस्थित थे












