सुकांत मैदान के पास एक तरबूज की दुकान में आग दुकान मालिक को व्यापक नुकसान
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के एस बी गोराई रोड के सुकांत मैदान इलाके में एक तरबूज की दुकान में आज सुबह करीब चार बजे के आसपास आग लग गई। इस घटना में रवि साव नामक दुकानदार को भारी नुकसान हुआ। इस बारे में स्थानीय निवासी मोहम्मद अमानुल्लाह खान ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे के आसपास संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। दुकान के मालिक रवि साव ने कल ही एक पिक अप वैन में काफी मात्रा के तरबूज उतारा था। सारा तरबूज जल गया। फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पा लिया। वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारी तापस घोष ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत आए और आग पर काबू किया गया












