आसनसोल सांगठनिक जिला अध्यक्ष बनाए गए देवतनु भट्टाचार्य
1 min read
आसनसोल :अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सभी पार्टियों द्वारा इस इस राज्य के हर एक जिले में अपने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में बीजेपी की तरफ से राज्य के 25 सांगठनिक जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। आसनसोल सांगठनिक जिले के अध्यक्ष में भी बदलाव किया गया है देवतनु भट्टाचार्य को आसनसोल सांगठनिक जिले का अध्यक्ष बनाया गया है आपको बता दें कि 2026 का विधानसभा चुनाव अब 1 साल के आसपास दूर है ऐसे में आसनसोल जैसे एक बेहद महत्वपूर्ण सांगठनिक जिले का अध्यक्ष बनाया जाना निश्चित रूप से देवतनु भट्टाचार्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है अब देखना यह है कि आने वाले विधानसभा चुनाव तक देवतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में इस जिले में भाजपा कितनी मजबूत हो पाती है














