shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासु ने राहुल सिन्हा द्वारा कबीर सुमन पर दिए गए बयान पर पर जताया ऐतराज

1 min read

आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने आज एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव आकर एक संदेश जारी किया उन्होंने कहा कि आज एक न्यूज़ चैनल पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा द्वारा टीएमसी विधायक कबीर सुमन को लेकर एक बयान देखा जिसमें उन्होंने कबीर सुमन की आलोचना की है राहुल सिन्हा ने अपने उस बयान में कहा है कि कल कबीर सुमन ने विधानसभा में जो बयान दिया है वह बेहद निराशाजनक है और कबीर सुमन को उस तरह का बयान नहीं देना चाहिए था इस पर आज वी शिवदासन दासु ने राहुल सिन्हा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल सिन्हा कबीर सुमन को लेकर बयान दे रहे हैं कि उन्हें इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए थी लेकिन वह अपनी पार्टी के नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी द्वारा दिए गए बयान पर खामोश है उन्होंने कहा कि अगर राहुल सिन्हा कबीर सुमन के बयान की आलोचना कर रहे हैं तो उन्हें शुभेंदू अधिकारी के बयान की भी निंदा करनी चाहिए लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं यह बड़े अफसोस की बात है कि राहुल सिन्हा जैसे एक वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारा दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं दासु ने कहा कि यह शुभेंदु अधिकारी जो आज भाजपा में जाकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं 2020 से पहले वह टीएमसी में थे और उन्होंने भाजपा के खिलाफ क्या कहा था और क्या किया था यह भाजपा के पुराने नेताओं को अच्छी तरह से पता है लेकिन फिर भी खामोश है उसने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने या उनके खिलाफ कड़े बयान देने के लिए पार्टी की तरफ से कभी नहीं कहा गया था जिला स्तर पर वह एक नेता थे और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपने नंबर बढ़ाने के लिए वह ऐसा किया करते थे लेकिन आज जब भाजपा में आ गए हैं तो वह जो बयान दे रहे हैं उस पर भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व चुप्पी साधे हुए हैं। दासु ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी अगर इसी तरह का बयान देते रहे तो बीजेपी बहुत जल्द बर्बाद हो जाएगी उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा वैसे भी ढलान पर है और जिस तरह के बयान शुभेंदू अधिकारी दे रहे हैं उससे भाजपा का बंगाल में पतन अनिवार्य है लेकिन राहुल सिन्हा जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता जो बंगाल में भाजपा की कमान भी संभाल चुके हैं वह भी जब खामोश रहते हैं तो देखकर आश्चर्य होता है उन्होंने कहा कि राहुल सिन्हा को तब तक कबीर सुमन के बयान की आलोचना करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है जब तक वह शुभेंदु अधिकारी के बयान की निंदा नहीं करते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page