डीवाईएफआई की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :वामपंथी युवा संगठन डीवाईएफआई की तरफ से आज मुर्गा सोल इलाके में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठन से जुड़े अमित दत्ता ने बताया कि आज उनके संगठन की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें संगठन से जुड़े कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हैं उन्होंने कहा कि यहां पर वामपंथी नेता पार्थो मुखर्जी विक्टर आचार्य के अलावा विभिन्न नेता उपस्थित थे सभी ने इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाया उन्होंने कहा कि आज का यह रक्तदान शिविर डीवाईएफआई नेता स्वर्गीय उज्जवल राय स्वर्गीय सुदीप्तो चटर्जी स्वर्गीय उज्जवल बोस की याद में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर में मुर्गा सोल क्षेत्र के तमाम लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया












