shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 मनाया

1 min read

आसनसोल :पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 5 मार्च से 7 मार्च 2025 तक कई कार्यक्रमों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 को शानदार तरीके से मनाया, जिसमें महिला सशक्तिकरण का जश्न मनाया गया और विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदानों को स्वीकारा गया।

इस समारोह का मुख्य आकर्षण 7 मार्च, 2025 को विवेकानंद इंस्टीच्यूट, आसनसोल में आयोजित महिला कार्मिक सम्मान समारोह था, जहाँ श्री चेतना नंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों और शाखा अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। कार्यस्थल पर उनके समर्पण और उत्कृष्टता के लिए प्रशंसा के प्रतीक के रूप में पुरस्कार प्रदान किए गए।

समारोह के हिस्से के रूप में, 5 मार्च, 2025 को आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के नवीन सभाकक्ष “दामोदर” में महिला कर्मचारियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रम मंत्रालय के एक विशेषज्ञ शिक्षा अधिकारी को तनाव प्रबंधन, बौद्धिक प्रदर्शन और भावनात्मक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हुए सत्र आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में कार्यस्थल पर ध्यान और उत्पादकता बढ़ाने के लिए एक ध्यान प्रशिक्षण सत्र भी शामिल था। आसनसोल मंडल की महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

इसके अतिरिक्त, 6 मार्च, 2025 को आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के नवीन सभाकक्ष में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 80 महिला कर्मचारियों को लाभ हुआ।

7 मार्च, 2025 को विवेकानंद इंस्टीच्यूट, आसनसोल में एक सस्वर पाठ प्रतियोगिता और एक अग्निहीन पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसने समारोह में एक रचनात्मक रूप प्रदान किया। इस अवसर पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने और भी अधिक उत्साहवर्धक माहौल का सृजन किया, जिसमें महिलाओं के योगदान के प्रति उनके समर्थन और प्रशंसा को प्रदर्शित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page