काली पहाड़ी बस स्टैंड में एडीडीए की तरफ से रास्ते के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के कालीपहाड़ी इलाके में स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनस मैं प्रवेश और निकासी के लिए रास्ता और रास्ते के किनारे ड्रेन के निर्माण कार्य का कल शिलान्यास किया गया आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की तरफ से तकरीबन 40 लाख रुपए की लागत से यह दोनों कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता मंत्री मलय घटक बोरो चेयरमैन अनिमेष दास के अलावा इस क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद थे यहां पर इस कार्य का शिलान्यास किया गया इस मौके पर कवि दत्ता ने बताया की काली पहाड़ी में जो बस स्टैंड है वहां पर बसों और अन्य लोगों के प्रवेश और निकास के लिए रास्ता बनाया जा रहा है अगले एक महीने के अंदर इस रास्ते का निर्माण पूरा हो जाएगा उन्होंने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के पास मंत्री मलय घटक की तरफ से यह प्रस्ताव आया था और आज से इस कार्य की शुरुआत हो गई वहीं मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में चारों तरफ विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है इसी कड़ी में आज इस रास्ते और निकासी नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई दोनों कार्यों के लिए 40 लख रुपए खर्च होंगे। मलय घटक ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जब वह यहां पर आए थे तो यहां के लोगों ने उनसे अनुरोध किया था कि यहां पर रास्ते और निकासी नाले का प्रबंध किया जाए लोगों के उसे अनुरोध पर आज से इस कार्य की शुरुआत हुई












