shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

नियामतपुर में दिन दहाड़े एक चावल व्यापारी की दुकान मे डकैती इलाके में सनसनी

1 min read

कुल्टी :नियामतपुर इलाके में दिनदहाड़े आज एक चावल व्यापारी के दुकान में डकैती की घटना से इलाके में खलबली मच गई इस बारे में नियामतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सेक्रेटरी सचिन बालोदिया ने बताया कि उनके संगठन के एक व्यापारी के चावल की दुकान में कुछ लुटेरों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया उन्होंने बताया कि चावल व्यापारी बेंगलुरु में है उनकी दुकान की निगरानी उनके कर्मचारी कर रहे थे। कर्मचारी का कहना है कि तकरीबन तीन लोग आए और उन्होंने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और दुकान से तकरीबन 50 से ₹60000 नगद लूट लिए उन्होंने कहा कि पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई है पुलिस इसकी जांच कर रही है उन्हें पूरा भरोसा है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा इससे पहले भी नियामतपुर में इस तरह की कुछ घटनाएं हुई थी जहां पर पुलिस ने सफलता पाई थी उन्हें पूरा भरोसा है कि इस घटना में भी अपराधियों को पकड़ा जा सकेगा। वहीं चावल व्यापारी के भाई ने बताया कि बगल में ही वह रहते हैं उन्हें खबर मिली कि आज दोपहर तकरीबन 4:00 बजे के आसपास 3 अपराधी आए और दुकान के कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया और तकरीबन ₹60000 लूट लिए उन्होंने बताया कि कर्मचारी का कहना है कि अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और उनको शायद किसी हथियार की नोक पर एक कमरे में ले गए हालांकि वह हथियार क्या था यह कर्मचारी नहीं बता पाए पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज देखकर पूरी घटना को विस्तृत रूप से देखा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page