कुल्टी विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने सीतारामपुर जंक्शन के विदाई गढ़ का किया दौरा
1 min read
कुल्टी :कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार ने आज सीतारामपुर जंक्शन स्टेशन के लोको विदाई गढ़ इलाके का दौरा किया । लाइट की कमी होने से हो रही समस्या के मद्देनजर यह दौरा किया गया। इस बारे में कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार ने कहा कि सीतारामपुर का ज्यादातर इलाका रेलवे से जुड़ा हुआ हैं। स्थानीय लोगों ने सीतारामपुर विदाईगढ़ में लाइट की कुछ कमी के बारे में हमारे स्थानीय कार्यकर्ताओं को बताया था। विधायक ने कहा आसनसोल रेलवे प्रशासन की ओर से बिजली विभाग के एस एस सी रैंक के अधिकारी श्री सेन को विशेष तौर पर भेजा गया हैं। सीतारामपुर टैगोर हाई मास्क लाइट को जल्द से जल्द चालू करना और विदाई गढ़, इंदिरा चौक तक प्रत्येक पोल पर लाइट लगाने का निर्देश दिया गया है। सीतारामपुर श्मशान घाट के रास्ते पर तीन नए स्ट्रीट लगाने को कहा गया है। विधायक के इस दौरे के दौरान कुल्टी विधानसभा के भाजपा युवा नेता टिंकु वर्मा, सुनील भर, काजल दास, कवि सिंह, उत्तम मंडल, निर्मल मांझी, सोमेन चक्रवर्ती, पुघरा मंडल, पंकज दास , संदीप यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।












